नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में किसानों को खाद वितरण में आ रही परेशानी को लेकर मोहन सरकार ने एक दिन पहले बैठक बुलाई थी इधर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है।
दिग्विजय सिंह ने वीडियो के माध्यम से सरकार से मांग की है कि सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो। निजी क्षेत्र से खाद के विपणन में जमकर धांधली हो रही है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम है। फर्टिलाइजर को लेकर प्रदेश को हर साल 8 लाख मैट्रिक टन की आवश्यकता पड़ती है। सिर्फ 15 फीसदी मांग ही पूरी हो पाती है। प्रदेश के लगभग हर गांव के पास सरकारी गोदाम है। ईमानदारी से सरकार फर्ज निभाएं और व्यवस्था में परिवर्तन करें। कहा कि- प्रदेश का किसान परेशान है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनसे जुड़े माफिया नहीं उठा पा रहे मोहन सरकार में लाभ, इसलिए परेशान हो रहे है। प्रदेश में माफिया राज के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्रदेश में किसान खुशहाल है। किसानों की आय दोगुनी करने का बीजेपी का संकल्प है।दिग्विजय सिंह झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। वे प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते और तथ्यहीन आरोप लगा रहे है।





