छिंदवाड़ा। गर्ल्स हायर सेकेंडरी कैलाश नगर छिंदवाड़ा स्कूल में इनरव्हील क्लब ने एक नई पहल में स्वैच्छिक रूप से आगे बढ़ते हुए, स्कूल की 127 छात्राओं को गर्म लेगिंग्स प्रदान किए। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष सीमा जुनेजा ने बताया कि इस पहल से छात्राओं को समृद्धि और शिक्षा की ओर प्रेरित करना है यह कदम शिक्षा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनर व्हील क्लब की महिलाएं कार्यात्मक रूप से समाज में सक्रिय है और निरंतर सामाजिक कार्यों में काम करती है इस क्रम में सुदेश मक्कड़, कमलेश बत्रा, डाली बत्रा, रोहिणी मेनन, रोली गुप्ता, हर्ष जुनेजा और संगीता अग्रवाल भी शामिल रहे।
इस तरह इनरव्हील क्लब ने पंजाबी महिला मंडल के साथ मिलकर प्राथमिक शाला भीलमा में 33 बच्चों को स्वेटर बुक्स पेंसिल और रबड़ सहित शिक्षा सामग्री प्रदान की और इस उपक्रम में हमारे साथ वर्षा मुंजाल(अध्यक्ष पंजाबी महिला मंडल) संगीता मक्कड़ और पुष्पा मिगलानी उपस्थित रहे।





