नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल महिला मंडल ने शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सावन तीज उत्सव का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता आभा अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में फाउंडर मेंबर्स कल्पना जैन, उषा गर्ग, हेमलता अग्रवाल, और नूतन अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जानकी ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें रेखा अग्रवाल और रजनी अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई। तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोन मांडना प्रतियोगिता, और सावन के गीत प्रतियोगिता इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी संस्कृति के प्रति आभार प्रकट किया। इस आयोजन में ज्योति कंसल, सुषमा, नीरू, मधु, मीरा, अनीता, गरिमा वैश्य, आशा, विमलेश, मुस्कान, तृप्ति, शोभा, रमा, और गीता ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।






