नई दिल्ली। जम्मू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान बीमार हो गए। वे जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ गई।
भाषण देते समय मल्लिकार्जुन खरगे को चक्कर आए और वे बेहोश होने लगे। समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने संभाला। इसके बाद कुछ देर के लिए चुनाव प्रचार रोक दिया गया।
कुछ समय बाद खरगे फिर भाषण देने पहुंचे और कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं पीएम मोदी को सत्ता से हटाने तक जिंदा रहूंगा।





