नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी का योगदान कभी नहीं भूला जा सकता।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा पीएम मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका जन्म भी इसी दिन हुआ था। मोदी ने शास्त्री के बारे में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश के सैनिकों, किसानों और गौरव के लिए समर्पित कर दिया, जिन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया और उनकी सादगी और ईमानदारी ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया।
वही कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।





