मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कमलनाथ आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेतृत्व कमलनाथ को पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के लिए कह सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश चुनाव में आईएनडीआईए के बीच सीट बंटवारे को लेकर कमलनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई नेताओं पर टिप्पणियां की थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा चार सीटों पर और जेडीयू एक सीट पर चुनाव लड़ना चाह रही थी, लेकिन कमलनाथ इन सीटों को लेकर सहमत नहीं हुए। इसको लेकर भी देशभर में आईएनडीआईए की एकता को लेकर सवाल उठने लगे थे।





