नई दिल्ली। प्याज के बाद अब टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सप्ताह भर के दौरान टमाटर के थोक और खुदरा भाव में 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
बाजार में 35-40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। महाराष्ट्र व कर्नाटक से आवक में कमी को दाम वृद्धि का कारण बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिन के दौरान टमाटर की आवक में 25-30 प्रतिशत गिरावट आई है।





