MP Desk! मध्य प्रदेश एसोसिएशन ऑफ वुमेन एंटरप्रेन्योर (मावे) ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आईटीसी तिलवारा, जबलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर भोपाल की प्रसिद्ध मॉडल प्रिया तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइनर प्रीति विवेक के लिए शो स्टॉपर के रूप में वॉक किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डिज़ाइनर प्रीति विवेक भोपाल में अपना बुटीक चलाती हैं जिसका नाम कलाकार्नी बाय प्रीति विवेक है।
प्रीति अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइनर हैं और साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा शोज किए हैं और लगभग 150 से भी ज्यादा अवार्ड जीते हैं बतौर डिज़ाइनर। उन्होंने डिज़ाइनिंग कोर्स न्यूयॉर्क से किया है। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उनके योगदान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मावे की अध्यक्ष ने कहा, “हमारे संगठन के 25 वर्ष पूरे होने का यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। हम महिला उद्यमियों की शक्ति और साहस का जश्न मना रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर रहे हैं।





