नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। देश भर में सिख समुदाय के कई लोगों ने इस बयान पर नाराजगी जताई है।
इसी के चलते, बुधवार (11 सितंबर) को बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान, बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने पर विचार कर रही है।





