नई दिल्ली। अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनाव में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। तमाम सर्वे यही बात बयां कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव से ऐन पहले पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को झटका लगता दिख रहा है।
आयोवा में आगे हुई हैरिस
प्राइमरी चरण के दौरान आयोवा को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों ने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब वही चुनावी जंग में एक स्विंग स्टेट बनने की क्षमता रखता दिख रहा है। एक सर्वे के अनुसार, यहां से हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है।





