मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उभरे डिज़ाइनर और Exotic Bridal Wear के फाउंडर तौसीफ़ अहमद ने अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक कारीगरी के ज़रिए देश-विदेश में एक खास पहचान बनाई है। बचपन से डिजाइनिंग के प्रति गहरी रुचि रखने वाले तौसीफ़ ने बैंकिंग और विभिन्न सेक्टर्स में काम करने के बाद अपने जुनून को पेशा बना लिया। आज उनका ब्रांड न सिर्फ ब्राइडल वियर के लिए मशहूर है, बल्कि वे हर क्लाइंट के ख्वाब को फैब्रिक पर उकेरने का हुनर रखते हैं।
तौसीफ़ अहमद का कहना है कि उनका असली पैशन हमेशा से जरदोज़ी और पारंपरिक डिज़ाइनों की ओर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके स्टोर पर आने वाली दुल्हनें एक सपना लेकर आती हैं, और उस सपने को एक ड्रेस में बदलने की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील, जटिल और रचनात्मक होती है। डिज़ाइनिंग का ये सफर केवल फैब्रिक और स्टिचिंग तक सीमित नहीं होता, बल्कि क्लाइंट की कल्पना को समझकर उसे सटीकता से जीवंत करने का काम होता है। उनका मानना है कि एक आउटफिट बनाने में भावनात्मक जुड़ाव और विज़ुअल इमेजिनेशन दोनों की अहम भूमिका होती है।
Exotic Bridal Wear आज सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है। तौसीफ़ बताते हैं कि अब देशभर के साथ-साथ ओवरसीज़ से भी उन्हें ऑर्डर्स मिल रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह सोशल मीडिया और ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। उनका इंस्टाग्राम हैंडल ब्राइडल फैशन के चाहने वालों के लिए एक वर्चुअल शोकेस है, जिसमें परंपरा, रॉयल्टी और इनोवेशन का खूबसूरत संगम दिखता है। ब्राइडल के अलावा वे पार्टी वियर, वेस्टर्न गारमेंट्स और हैंडलूम कॉटन जैसे सेगमेंट्स में भी एक्टिव हैं, जो उनकी डिज़ाइन विविधता को दर्शाते हैं।
भोपाल की तुलना में दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में जहां फैशन ग्लोबल और डाइवर्स है, वहीं तौसीफ़ का मानना है कि भोपाल का टेस्ट ज़्यादा रिच और ट्रेडिशनल है। यहाँ की ब्राइड्स नवाबी लुक और रॉयल कलेक्शन को ज़्यादा पसंद करती हैं, जिससे डिज़ाइनर्स को भी रचनात्मक रूप से कुछ अनोखा करने का मौका मिलता है। आने वाले वर्षों को लेकर तौसीफ़ का सपना है कि उनका ब्रांड ‘Exotic’ एक ऐसा नाम बने, जो हर परिवार की पहली पसंद हो — एक ऐसा विश्वास, जो एक दुल्हन से शुरू होकर पूरी पीढ़ियों तक चले।





