नई दिल्ली। 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए है। देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह अब तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय सोमवार से देश में हो लागू हो गए हैं। हालांकि, विपक्षी तीन नए आपराधिक कानूनों पर सरकार का समर्थन नहीं कर रही है।
अब सभी के मन में सवाल है कि आखिर विपक्ष इन कानूनों का समर्थन क्यों नहीं कर रही है? समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसका जवाब दिया है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 40 सवाल पूछने के बावजूद हमें किसी का भी उत्तर नहीं मिल रहा है।
चिदंबरम ने बताया कि पूरे भारत में वकील सोमवार को दिल्ली की निचली अदालतों में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल पर जा रहे हैं। 20 जुलाई को डीएमके वकीलों की विरोध बैठक निर्धारित की गई है। कांग्रेस का कानूनी और मानवाधिकार विभाग इन मुद्दों पर इस महीने के अंत तक एक सम्मेलन आयोजित करने की कोशिश कर रहा है।





