मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में, जहाँ हर कोई तेज़ी से आगे बढ़ने की होड़ में है, वहीं एक युवा क्रिएटिव माइंड, ध्रुविन विपुल शाह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। महज़ 12वीं के बाद छुट्टियों में एक छोटे से आइडिया से शुरू हुई उनकी यात्रा, आज “क्राफ्ट एंड क्रिएशन” नामक एक बहुप्रचलित कस्टम गिफ्टिंग ब्रांड में बदल चुकी है। एक समय मोबाइल कवर से शुरू हुआ यह सफर आज 100+ से अधिक कस्टम प्रोडक्ट्स तक पहुँच गया है — जिनमें पर्सनलाइज़्ड नेम प्लेट्स, फोटो फ्रेम्स, लेदर आइटम्स, कॉर्पोरेट वेलकम किट्स, और बहुत कुछ शामिल हैं।
ध्रुविन विपुल शाह, जो अभी भी अपनी पढ़ाई के साथ इस ब्रांड को साइड बिज़नेस की तरह संभालते हैं, बताते हैं कि कैसे उन्होंने लॉकडाउन के कठिन समय में भी हार नहीं मानी और सोशल मीडिया व माउथ-टु-माउथ मार्केटिंग के ज़रिए धीरे-धीरे ग्राहक बनाते चले गए। उनका कहना है कि आज उनके प्रोडक्ट्स की प्राइसिंग, क्वालिटी और सर्विस – तीनों ही पहलुओं में वे अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे हैं। मात्र ₹180 से शुरू होकर ₹1500 तक के हैंडमेड और कस्टम प्रोडक्ट्स वे पूरे भारत में डिलीवर कर रहे हैं।
“यह सिर्फ बिज़नेस नहीं, एक विज़न है,” ध्रुविन कहते हैं। आने वाले समय में वे अपने ब्रांड को भारत के टॉप 10 गिफ्टिंग ब्रांड्स में शामिल करने का सपना रखते हैं। अपने ग्राहकों के लिए लेज़र प्रिंट वारंटी, यूनिक डिज़ाइन्स, और मटेरियल की गारंटी देना, उन्हें भीड़ में अलग बनाता है। एक वन-मैन शो होने के बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है और हर प्रोडक्ट को जैसे एक दर्ज़ी सलीके से तैयार करता है, वैसे ही प्यार और पेशेंस से कस्टमाइज करते हैं।





