नई दिल्ली। केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (CBSE) ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं जो 2 अप्रैल तक चलेंगी। कहते हैं कि बोर्ड परीक्षा एक स्टूडेंट के स्कूली करियर में सबसे अहम परीक्षा होती है और हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वह बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करें, ताकि अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला ले सकें। इस परीक्षा के लिए बड़ी मेहनत करनी होती है और प्रत्येक विद्यार्थी को डर भी लगता है। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा का समय अब नजदीक आता जा रहा है, सभी स्टूडेंट्स का फोकस अब सिर्फ उनकी पढ़ाई पर है। ऐसे में परीक्षा में सफल होने के लिए सिर्फ सिलेबस पूरा करना ही नहीं बल्कि स्मार्ट स्टडी किस तरह की जाए और पढ़ाई करने का फ्रूटफुल तरीका क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है। इसी को लेकर हमने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की राय ली।
जानिए क्या कहा उन्होंने…

पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़े।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से आने वाले इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के एक्सपर्ट
शशांक कपूर का कहना है कि बोर्ड एग्जाम्स में अभी की हुई मेहनत आपको जीवन भर फल देती है। इसलिए स्टूडेंट्स एनसीईआरटी बेस्ड पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़े, मैक्रो इकोनॉमिक्स एवं इंडियन इकोनॉमिक्स की दोनो बुक्स का ध्यान से अध्यन करें, न्यूमेरिकल्स की अच्छे से प्रैक्टिस करें। लास्ट ईयर के मॉक पेपर्स, सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस करें। जिससे स्टूडेंट्स को बेहतर अभ्यास हो सकेगा और बेहतर परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स गैजेट्स का जरूरत अनुसार ही इस्तेमाल करें, हो सकते तो पैरेंट्स बच्चों को की-पैड मोबाइल ही इस्तेमाल करने दें।
उन्होंने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वक्त की मेहनत आपको जीवन भर याद रहेगी, इसलिए डट कर मेहनत करें और बेहतर परिणाम लाएं।

सैंपल पेपर्स और रेगुलर स्टडी पर फोकस जरूरी।
वहीं ग्वालियर के विज्ञान विषय के भौतिक शास्त्र एवं इलेक्ट्रोनिक यांत्रिकी के एक्सपर्ट संदीप प्रधान का कहना है कि सभी स्टूडेंट्स रेगुलर स्टडी पर ज्यादा फोकस करें, सैंपल पेपर्स का अच्छे से अध्यन करें। एनसीईआरटी की बुक से ही सवाल पूछे जाते हैं तो बुक का अच्छे से अध्यन करें। और तनाव को अपने से कोसों दूर रखें, प्रॉपर डाइट लें और खुद पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि रेगुलर स्टडी से अच्छे मार्क्स अवश्य स्कोर किए जा सकते हैं।
संदीप ने कहा कि स्टूडेंट्स को एग्जाम टाइम में खुद पर और खुद की स्टडी पर ही ध्यान देना चाहिए जिससे परिणाम बहुत बेहतर आएंगे।

क्वेश्चंस, एग्जांपल और फॉर्मूला की अच्छे से प्रैक्टिस करें।
ग्वालियर की ही मैथ्स सब्जेक्ट की एक्सपर्ट कीर्ति चौधरी के अनुसार एनसीईआरटी बुक का ध्यान से अध्यन करें, बुक में दिए गए क्वेश्चंस, एग्जांपल और फॉर्मूला की अच्छे से प्रैक्टिस करें। अपने डर को हटाएं और कॉन्फिडेंट रहें।
सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस टाइम लिमिट के साथ करें, जिससे आपको टाइम मैनेजमेंट करना भी आएगा, मोबाइल से थोड़े टाइम के लिए दूरी बना कर रखें, क्योंकि यह एग्जाम आपका पूरा भविष्य तय करेगा। तो पूरे कंसंट्रेशन के साथ स्टडी करें। ध्यान रखिए पूरे एग्जाम टाइम में आप और आपकी स्टडी पर फोकस रखना ही काम।आएगा।

रेगुलर रीडिंग से कंसंट्रेशन बढ़ाएं।
ग्वालियर की इंग्लिश लैंग्वेज एक्सपर्ट तीर्था भट्टाचार्य के अनुसार स्टूडेंट ज्यादा से ज्यादा पेपर सॉल्व करें, पेपर सॉल्व करने से स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और अच्छे मार्क्स स्कोर कर पाएंगे।
न्यूज पेपर्स पढ़ें, स्टोरीज पढ़ें, एनसीईआरटी के पास्ट पेपर्स पढ़े, हो सके तो टाइमर लगाएं जिससे समय का ध्यान रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने स्टूडेंट्स को ये भी कहा की मोबाइल और गैजेट्स का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें।
तीर्था ने कहा कि एग्जाम टाइम में आप खुद पर फोकस करें और कढ़ी मेहनत से परिणाम खुद तय करें।

एग्जाम पेपर टफ नहीं बल्कि ट्रिकी हो सकता है।
अनुराग कुकरेजा जो की अकाउंटेंसी सब्जेक्ट के एक्सपर्ट हैं, उनका कहना हैं कि अकाउंटेंसी सब्जेक्ट में बेहतर स्कोर करने के लिए टेक्स्ट बुक में से क्वेश्चन सॉल्व करें, टेक्स्ट पेपर्स सॉल्व करें और सैंपल पेपर्स भी सॉल्व करें, क्योंकि एग्जाम पेपर टफ नहीं बल्कि ट्रिकी होता है।
अनुराग ने कहा कि स्टूडेंट्स अपनी मिस्टेक्स को मिनीमायिज करें, अपना बेस्ट दें। उन्होंने कहा रेगुलर प्रैक्टिस करें, जब आप प्रैक्टिस करेंगे तो डाउट भी आयेंगे, अगर कोई डाउट आए तो तुरंत अपने टीचर से क्लियर करें। डाउट क्लियर करने से ही सब्जेक्ट में आपकी ग्रोथ होगी और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। और एग्जाम में वेल परफॉर्म कर पाएंगे।

पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़े, एग्जाम में मैप की प्रॉपर लोकेशन लगाएं।
अरविंद गुर्जर जो की ह्यूमैनिटीज के एक्सपर्ट हैं, उनका कहना है कि स्टूडेंट्स पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़े और उसके मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन पर अधिक ध्यान से की किस चैप्टर को कितना वैटेज दिया गया है। सैंपल पेपर का अच्छे ध्यान करें, जियोग्राफी में एमसीक्यू देखें, मैप को देखें यह सब आपके अच्छे स्कोर को कुंजी बनेगा।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई का सैंपल पेपर स्टूडेंट्स लिए बेहद उपयोगी है। साथ ही सीबीएसई द्वारा पास्ट पेपर्स को अच्छे से सॉल्व कर लें, जो स्टूडेंट्स के लिए जरूरी भी है। और एग्जाम में मैप की प्रॉपर लोकेशन लगाएं, बड़ा गोला लगाएं।

ग्वालियर की ही डॉ सारिका ठाकुर “जागृति” जो की एक लेखिका और कवि हैं, उन्होंने कहा कि एक सफल विद्यार्थी जीवन के कुछ मूल मंत्र होते हैं। हमें अपने शिक्षकों को आदर्श मानते हुए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आत्मविश्वासी बने
हमारे जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। विपरीत समय में आपका आत्मविश्वास ही आपको उचित दिशा देगा।
बड़ा सपना देखिए
कहा जाता है कि हम अपने व्यवहार के अनुसार ही अपने जीवन को जीते हैं, और जीवन में कुछ बड़े सपने भी देखते हैं। अपने सपने को हकीकत करने के लिए जागते हुए उसे पूरा कीजिए और जीवन में सफलता प्राप्त कीजिए।
हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें।
स्टूडेंट लाइफ जुनूनी होती है, अपने जुनून को सकारात्मक कार्यों में लगाइए। और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें एवं अपनी उड़ान को नए पंख और मजबूती दें।
सफलता के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक
यदि हम विद्यार्थी जीवन में हैं तो हमें कठिन परिश्रम करना आना चाहिए, इस दौरान हम जितनी मेहनत करेंगे उसका नतीजा उतना ही अच्छा मिलेगा। याद रखिए, कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करने का अपना अलग मजा है।
सहयोगी की भावना
आवश्यकता पड़ने पर यदि आप किसी साथ खड़े हैं तो वह भी आपका विपरीत परिस्थिति में सहयोग करेंगे। जीवन में कुछ भी अकेले प्राप्त नहीं किया जा सकता, इसलिए सहयोगी बनिए, सहयोग कीजिए।





