भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू हुआ सुख स्टोर आज लेडीज़ और वूमेन्स वियर सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। सुख स्टोर के फाउंडर रवि तख्तानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में इस व्यवसाय की शुरुआत की थी, जब इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत कम थी और अवसर अधिक नजर आ रहे थे। छोटे टिकट साइज और किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की सोच के साथ शुरू हुआ यह स्टोर आज पैन इंडिया फ्री शिपिंग के साथ ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुँचा रहा है।
बीते 12 वर्षों के सफर में सुख स्टोर ने बाजार के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। नोटबंदी, कोरोना महामारी और आर्थिक अस्थिरता जैसे दौर से गुजरते हुए भी स्टोर ने खुद को लगातार मजबूत किया। रवि तख्तानी के अनुसार, शुरुआती दौर में जहां एक छोटा स्टोर और सीमित स्टाफ था, वहीं आज स्टोर का आकार कई गुना बढ़ चुका है, स्टॉक में दस गुना इजाफा हुआ है और 7 से 10 लोगों की टीम इस ब्रांड को आगे बढ़ा रही है।
महिलाओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुख स्टोर ने कंफर्ट और स्टाइल के संतुलन पर फोकस किया है। नाइट गाउन, गाउन, लोअर, टी-शर्ट, मैटरनिटी वियर और इनरवेयर जैसे उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भोपाल से फ्रेंचाइज़ मॉडल की शुरुआत कर मध्यप्रदेश और देश के अन्य शहरों तक विस्तार की योजना है। रवि तख्तानी का मानना है कि फिजिकल रिटेल का अनुभव और ग्राहकों का भरोसा ही उनके ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत है।





