नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भोपाल की प्रसिद्ध कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीणा अग्रवाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। अपने पिता से प्रेरणा लेकर डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली डॉ. प्रवीणा ने चिकित्सा क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना किया और अपने दृढ़ निश्चय के साथ सफलता हासिल की। एमबीबीएस के तुरंत बाद विवाह होने के बावजूद उन्होंने अपने करियर को प्राथमिकता दी और गायनेकोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की। 1990 में भोपाल शिफ्ट होने के बाद उन्होंने फ्रीलांसिंग से शुरुआत की और 2002 में अपना खुद का हॉस्पिटल, ‘प्लेज़र – दी गायनिक एंड मैटरनिटी सेटअप’ शुरू किया, जिससे कई महिलाओं को लाभ मिला।
कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी महिलाओं के लिए एक नई क्रांति
डॉ. प्रवीणा अग्रवाल का मानना है कि कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी महिलाओं के लिए एक नई क्रांति लेकर आई है, जो उनकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का हल बिना सर्जरी और दर्द रहित तरीके से प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी इस फील्ड को लेकर ज्यादा जागरूकता नहीं है, लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज़ में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी, झुर्रियाँ, अनचाहे बाल, यूरिन लीकेज जैसी समस्याओं के लिए अब आधुनिक लेज़र तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। पहले महिलाएँ इन समस्याओं को उम्र का प्रभाव मानकर जीने को मजबूर होती थीं, लेकिन अब इनका प्रभावी उपचार संभव है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को इस तकनीक के प्रति जागरूक करना है।
प्रत्येक महिला अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य को लेकर आत्मविश्वासी रहें।
समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए, डॉ. प्रवीणा हर महीने फ्री थायराइड डिटेक्शन कैंप का आयोजन करती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त में जांच और इलाज की सुविधा मिलती है। उनका कहना है कि उनके लिए पैसा प्राथमिकता नहीं है, बल्कि मरीज का सही इलाज और स्वास्थ्य लाभ अधिक महत्वपूर्ण है। भोपाल और मध्य प्रदेश में कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं, ताकि हर महिला अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य को लेकर आत्मविश्वासी महसूस कर सके।





