भोपाल। विश्व प्रसन्नता दिवस के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 17 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मकता और जीवन में खुशहाली लाने की कला सिखाई जाएगी।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के इस अंतरराष्ट्रीय पहल का उद्देश्य दुनिया भर में तनावमुक्त और आनंदपूर्ण जीवन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में ध्यान, श्वास तकनीक, प्राणायाम और अन्य वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तकनीकों के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शांति और स्थायी खुशी का अनुभव कराया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित ध्यान और सही जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति न केवल तनाव और चिंता से मुक्त हो सकता है, बल्कि वह अधिक ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर जीवन भी जी सकता है। आपके कुछ घंटे, आपका पूरा जीवन बदल सकते हैं!
ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम केवल एक साधारण कोर्स नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का अवसर है। यह उन सभी के लिए उपयुक्त है जो अपनी दिनचर्या में शांति, संतोष और आनंद को शामिल करना चाहते हैं।यदि आप भी अपने जीवन में इस परिवर्तन का अनुभव करना चाहते हैं, तो इस अवसर को हाथ से न जाने दें!
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आप 7049033961 (डॉ. सुरूचि) को कॉल कर सकते हैं।





