नई दिल्ली। केदारनाथ धाम में दीपावली के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने विशेष अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी से आग्रह किया कि यदि वे धाम आएं, तो आतिशबाजी न करें।
केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए तीन नवंबर को बंद होने वाले हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। इस वर्ष अब तक यमुनोत्री में 6,93,163, गंगोत्री में 7,93,923, केदारनाथ में 14,73,293 और बदरीनाथ धाम में 11,95,018 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में ये संख्या 12,85,637 कम है।





